भौगोलिक परिस्थितियां
एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित भारत( पाकिस्तान और बांग्लादेश के निर्माण के पूर्व का क्षेत्र) स्वयं एक उपमहाद्वीप है|इसके भू क्षेत्र की पूर्व से पश्चिम तक की लंबाई लगभग 2,933 किमी. और उत्तर से दक्षिण तक की लंबाई लगभग 3,214 किमी.है| इस की स्थल सीमा लगभग 9,600 किमी. लम्बी और और इसका समुद्र तट लगभग 7,516 किमी. लम्बा है| इसके उत्तर में लगभग 2400 किलोमीटर लंबी और लगभग 240 किलोमीटर से 320 किलोमीटर तक चौड़ी हिमालय पर्वत कीश्रंखलाएँ हैं| हिमालय की बहुत अच्छी है और इसका सबसे ऊंचा शिखर गौरीशंकर अथवा एवरेस्ट (नेपाल में सागरमाथा) विश्वव के पर्वत शिखरों में सर्वोच्च है,जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है| कश्मीर से लेकर असम तक फैली हुई हिमालय की इस पर्वत श्रृंखला ने भारत को उत्तर में एक सुदृढ़ प्राचीर प्रदान की है|
Comments
Post a Comment